फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jalabhishek by people's

लोगों ने किया जलाभिषेक

Mon, 03 Aug 2015 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शहर के दुखहरणनाथ, खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ, करनैलगंज के बरखंडी, वजीरगंज स्थित बालेश्वरनाथ मंदिरों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। यहां दिन भर जलाभिषेक होता रहा और बीच-बीच में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के दुखहरणनाथ मंदिर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यहां महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगवाई गई थीं।
विज्ञापन


बारी-बारी से लोगों ने मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया और अपने परिवार के लिए मनौतियां मांगी। वहीं, जिले के खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में विशालकाय शिवलाट पर जलाभिषेक करने के लिए एक दिन ही पहले ही तमाम श्रद्धालु पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भोर चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इसी तरह करनैलगंज के बरखंडीनाथ, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर भी पर दिन भर शिव भक्तों का जमावड़ा रहा। लोगों ने बेलपत्र, धतूरा, फूलों के साथ भगवान शिव को नहलाकर उनसे मंगलकामना की।

 
जलाभिषेक करने के लिए तमाम कावंरिए करनैलगंज स्थित सरयू नदी से जल भरने पहुंचे। जीपों के अंदर व उसकी छत पर सवार होकर पहुंचे कांवरिए इस कदर उत्साहित थे कि वह छतों पर बैठकर सरयू से जल लाएंगे, भोले को नहलाएंगे, हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed