{"_id":"65c27f402613657c930552f4","slug":"irregularities-found-in-investigation-headmaster-suspended-gonda-news-c-100-1-gon1003-112390-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जांच में मिली गड़बड़ी, प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जांच में मिली गड़बड़ी, प्रधानाध्यापक निलंबित
Wed, 07 Feb 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीह/गोंडा। रुपईडीह के गौसिहा प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण में गड़बड़ी मिली है। ग्रामीण अभियंत्रण अधिशाषी अभियंता की जांच रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को बीएसए ने निर्माण प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
गुणवत्ता विहीन अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण की शिकायत डीएम नेहा शर्मा से की गई थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधिशाषी अभियंता मुनेश कुमार ने एसीआर की निर्माण गुणवत्ता जांच की।
बताया कि ईंट व चुनाई मानक विहीन कराई जा रही है। बीएसए ने डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्र से जांच कराई तो सीमेंट कंक्रीट पॉकेट और लिंटर बैंड कार्य सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन
दरवाजों व खिड़कियों की मजबूती के लिए दो स्टील छड़ के सापेक्ष महज एक लगाई गई है। बीम पिलर की चौड़ाई 345 मिमी के सापेक्ष 230 मिमी रखी गई है।
कंपोजिट स्कूल ग्रांट का रजिस्टर नहीं मिला। ईंट चुनाई का काम छत तक पूरा होने के बाद बंद मिला। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि उसरैना इंचार्ज प्रधानाध्यापक व गौसिया प्राथमिक विद्यालय प्रभारी हेमंत त्रिपाठी को दायित्व का निर्वाहन न किए जाने, जानबूझकर वित्तीय अनियमितता समेत अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय उसरैना से संबद्ध किया है। एक सप्ताह में मानक के अनुसार निर्माण न कराने की स्थिति में ब्याज सहित लागत रकम वसूली करने की चेतावनी दी गई है।
दो सदस्यीय टीम करेगी आरोपों की जांच
बीएसए ने जांच के लिए जिला समन्वय निर्माण (समग्र शिक्षा) और मुख्यालय खंड़शिक्षाधिकारी को जांच सौंपी। खंडशिक्षा अधिकारी को बिना प्रशिक्षण गौसिया प्राथमिक विद्यालय हेमंत त्रिपाठी को विद्यालय प्रबंध समिति खाते का संचालन करने समेत बिंदुओं पर तीन दिन में जवाब तलब किया है।