फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation intensified at railway station after getting corona infected

कोरोना संक्रमित मिलने से रेलवे स्टेशन पर जांच तेज

Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation intensified at railway station after getting corona infected
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन को देेखते हुए दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन व बस स्टाप पर कोरोना जांच की जा रही है। शनिवार को मुंबई से आए तीन यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जांच तेज कर दी गई है। वहीं जिले मेें हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में मुंबई से आए तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में एक जिले के इटियाथोक तथा दो कुशीनगर व श्रावस्ती जिले के हैं।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य महकमा और सतर्क हो गया है। रेलवे स्टेशन पर जांच बढ़ा दी गई है। हर रोज जहां 50-60 जांच होती थी वहीं अब बाहर से आने वाली सभी ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सफेद गोल घेरे बनाए गए हैं, जिससे आने वाले यात्रियों को दो गज की दूरी पर खड़ा किया जा सके। हालांकि रेलवे स्टेशन पर दिसंबर से ही आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है फिर भी यात्रियों का रोजाना नमूना लिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में जयवर्धन सिंह, पवन सिंह, मुकुल श्रीवास्तव व राहुल इस कार्य में लगे हैं। स्वास्थ्यकर्मी जयवर्धन ने बताया कि अब बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। सभी के नाम, पते और मोबाइल नंबर के अलावा वह कहां जा रहे हैं आदि का विवरण भी लिख रहे हैं।

बताया कि जांच का दायरा बढ़ाने के लिए जल्द की एक टीम और तैनात की जा सकती है। सीएमओ डॉ.आरएस केसरी का कहना है कि जिले में रोजाना तीन हजार से अधिक नमूना संकलित किया जा रहा है। इसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर विशेष जोेर दिया जा रहा है। स्कूल कालेजों में भी छात्र-छात्राओं की जांच के लिए नमूना संकलित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed