{"_id":"62a624ca8f229d12bb2c5b51","slug":"inspection-gonda-news-lko6348951155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलजीवन मिशन में तेजी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलजीवन मिशन में तेजी पर जोर
विज्ञापन
फोटो-12-गोंडा में करनैलगंज के धौरहरा गांव में महिलाओं से बात करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर। -संवा?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराने पर जोर दिया, और कार्यदाई संस्था के दफ्तर का निरीक्षण किया। जलजीवन मिशन को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। दो गांवों का निरीक्षण कर विकास की हकीकत को परखा और जन सुनवाई किया। रविवार को मंत्री ने जल जीवन मिशन से बनने वाली टंकियों के निर्माण कराने वाली लार्सन एंड टूब्रो चेन्नई (एलएंडटी) के प्रीकास्ट यार्ड का निरीक्षण किए। फर्म मंडल के गोंडा, श्रावस्ती तथा बलरामपुर में कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए। कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता की योजना है, इसको संचालित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निर्देश दिए कि निर्धारित समय अवधि के अंदर बेहतर ढंग से मानक के अनुरूप प्रत्येक कार्यों को पूर्ण करें। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) मुकीम अहमद, लार्सन एंड टूब्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मंत्री ने सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत बसेहिया (धौरहरा) का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय को स्वच्छ बनाए रखने हेतु निर्देश दिए। विकासखंड करनैलगंज के ग्राम पंचायत अल्लीपुर गोकुला के पंचायत भवन को देखा तथा वहां उपस्थित ग्रामवासियों से जानकारी किया। लोगों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें सरलता से मिल रहा है इसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। पंचायत भवन परिसर में पौधा रोपित किए। उन्होंने निर्देश दिए कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में पता करने और उसका लाभ लेने के लिए दौड़ना न पड़े।
विज्ञापन
पंचायत भवन में ही पूरी जानकारी रहे। मंत्री ने पंचायत की योजनाएं सीधे जनता से जुड़ी रहती हैं, इसलिए स्थानीय अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार डीडीओ, डीपीआरओ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि रहे।