{"_id":"639615eb8265bd0c2f4c0d9e","slug":"inspection-gonda-gst-stop-investigation-gonda-news-lko661376752","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा में जीएसटी जांच थमी, श्रावस्ती में दो करोड़ की टैक्स चोरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा में जीएसटी जांच थमी, श्रावस्ती में दो करोड़ की टैक्स चोरी मिली
विज्ञापन
गोंडा के महिला अस्पताल के पास जीएसटी टीम के डर से बंद दुकानें। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच के साथ ही बलरामपुर में दुकानों के बंद होने से जीएसटी जांच टीम के कदम थमे रहे। श्रावस्ती जिले में टीम ने जांच कर दो करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी। मौके पर 43 लाख चार हजार रुपये टैक्स ऑनलाइन जमा कराए। वहीं, राज्यकर के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव आर्थर ने व्यापारियों से जांच में सहयोग की अपील की है।
रविवार को जीएसटी की टीम को गोंडा में दो, बहराइच में दो, बलरामपुर में तीन व श्रावस्ती में एक जांच करनी थी। दुकानों के बंद होने के कारण तीन जिलों में होने वाली सात जांच नहीं कर सकी। इसके बाद श्रावस्ती में तीन टीमों ने एक साथ जांच की। अख्तर बैट्री वाले की दुकान में टीम ने जांच में दो करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी। साथ ही कार्रवाई भी की और मौके पर टैक्स भी जमा कराए।
वहीं जिले में शहर के साथ 20 कस्बों में दुकानें बंद रहीं। जीएसटी टीम के करनैलगंज में पहुंचने पर दुकानें बंद हो गईं। इससे टीम जांच नहीं कर सकी। विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील किया है कि दुकानों को बंद न करें, अभिलेख की जांच कराएं। अभियान से टैक्स के मामलों में सुधार हो जाएगा तो कोई दिक्कत नहीं होगी। उधर, व्यापारी इसे उत्पीड़न मानकर जांच कराने को तैयार नहीं हैं।