फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inquiry from vendors of Mankapur station

Gonda News: मनकापुर स्टेशन के वेंडरों से पूछताछ

Wed, 13 Sep 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Inquiry from vendors of Mankapur station
मनकापुर रेलवे स्टेशन पर जांच करते एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह। - संवाद
गोंडा। सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में हेड कांस्टेबल सुमित्रा पटेल पर जानलेवा हमले के मामले में जांच के लिए बुधवार देर शाम राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एसपी डाॅ. अवधेश सिंह मनकापुर जीआरपी चौकी पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के कुछ रेलकर्मियों व वेंडरों से पूछताछ की।
विज्ञापन

जीआरपी गोरखपुर के कोतवाल विजय बहादुर सिंह के साथ मनकापुर जीआरपी चौकी पर पहुंचे एसपी रेलवे ने सबसे पहले क्षेत्र के सभी अपराधियों के बारे में चौकी प्रभारी हरिनाथ से जानकारी ली। इसके बाद स्टेशन के 18 वेंडरों को बुलाकर कुछ सीसीटीवी फुटेज की पहचान कराई। सभी वेंडरों का नाम, पता, मोबाइल नंबर व घटना की तिथि 30 अगस्त के दिन उनकी मौजूदगी के बारे में जानकारी हासिल की। स्टेशन पर आने-जाने वाले रेलयात्रियों के बारे में जानकारी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज से कुछ संदिग्धों की पहचान कराने का भी प्रयास किया। इस दौरान जीआरपी गोंडा के इंस्पेक्टर दिनेश सिंह, जीआरपी गाजीपुर के इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र, आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed