फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Information about schemes given to farmers at the fair

मेले में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Thu, 21 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Information about schemes given to farmers at the fair
गोंडा। जिले भर में कई स्थानों पर किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेले का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इसका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों ने करके सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

बेलसर के एमडीबी सिंह इंटर कालेज प्रांगण में मेले का उद्घाटन उद्यान राज्यमंत्री श्रीराम चौहान, विशिष्ट अतिथि विधायक पुत्र विनोद कुमार पांडेय ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता कृषि और उद्यान उत्पादन से ही संभव है। कार्यक्रम को जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता, उपनिदेशक कृषि डॉ. मुकुल त्रिपाठी, उपनिदेशक उद्यान, शिक्षक नेता अजीत सिंह ने भी संबोधित किया। किसान मेले में कृषि, उद्यान, गन्ना, रेशम विभाग के साथ ही 21 विभागों के व फॉर्म मशीनरी के स्टॉल लगाकर किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधानसभा गौरा के विकास खंड बभनजोत मुख्यालय पर मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा रहे। विधायक ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार निरंतर किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। किसानों को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों की कर्जा माफी के तहत 641 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया गया। इस अवसर पर सांसद गोंडा प्रतिनिधि कमलेश पांडे, जिला कृषि अधिकारी, बीडीओ बभनजोत प्रदीप कुमार वर्मा, बिंदेश्वर प्रताप सिंह, कृषि वैज्ञानिक मनकापुर रामलखन सिंह, अर्चना सिंह, शिवप्रसाद यादव, जितेंद्र पांडे व ललित यादव सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मनकापुर ब्लॉक परिसर में किसान मेले का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि यूपी सिंह व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष/कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि बाबू लाल शास्त्री, नगर पंचायत चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया। यूपी सिंह ने तीनों नए कृषि कानूनों को किसान के लिए हितैषी व लाभकारी बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक कौशल कुमार मौर्या ने बताया कृषि के विविधीकरण तकनीक को अपनाकर खेती में व्यवसायिक सुअवसर प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विकास खंड झंझरी परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि झंझरी आशीष मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। कृषि वैज्ञानिक मिथलेश झा ने किसानों से कहा कि गेहूं की बुवाई सीड ड्रिल मशीन से करें व आगामी गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से बुवाई करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह ने सभी किसानों व आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एडीओ एजी अंकित त्रिवेदी, मोतीलाल, समीउल्लाह, ग्रामपंचायत अधिकारी लाल बहादुर सिंह, सीमा यादव, नेहा, जगत वर्मा, आलोक पटेल व हिमांशु आदि मौजूद रहे।

मुजेहना ब्लॉक परिसर में किसान कल्याण मिशन योजना के तहत एक दिवसीय किसान मेला, गोष्ठी, प्रदर्शनी और कृषक संवाद का आयोजन किया गया। विधायक विनय कुमार द्विवेदी और गोंडा सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया। 1097 पात्र गरीबों को आवास वितरण की घोषणा भी की गई। आवास प्राप्त 51 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। वैज्ञानिक डॉ. ओपी वर्मा और डॉ. मनोज कुमार सिंह ने तकनीकी जानकारी दी। डॉ. वृजेंद्र गौतम ने कोरोना संक्रमण से बचने और स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। इस अवसर पर एडीओ एजी पवन कुमार दीक्षित ने आए अतिथियों का माल्यार्पण और बुके और स्मृति चिन्ह देकर देकर स्वागत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, सीपी शुक्ला, प्रमोद पांडे, श्याम धर द्विवेदी, विभोर मणि त्रिपाठी व मनोज कुमार आदि बड़ी संख्या में किसान महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed