फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Independence day will celebrate today, the tricolor will wave proudly

जश्न-ए-आजादी आज, शान से लहराएगा तिरंगा

Wed, 14 Aug 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Independence day will celebrate today, the tricolor will wave proudly
गोंडा के सागर तालाब में दीपदान के पहले रंगोली सजाती छात्राएं। - फोटो : GONDA
गोंडा। 73वें स्वाधीनता दिवस पर गुरुवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। राष्ट्रगान की धुन पर लोग तिरंगे को सलाम करेंगे और अखंड भारत का संकल्प लिया जाएगा। इसके पूर्व बुधवार की शाम को सभी सरकारी भवनों को रोशन किया गया। ऐतिहासिक राधाकुंड व सागर ताल पर दीपदान किया गया। बच्चों ने तिरंगे के प्रतिरूप को खरीदने के लिए लालायित दिखे। स्कूलों में 15 अगस्त की रिहर्सल कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, पंथ निरपेक्षता, सामाजिक समरसता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया जायेगा। शिक्षण संस्थाओं के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से सम्बधिंत ऐसे प्ररेक प्रंसगों का मंचन किया जायेगा जो राष्ट्रीय चेतना को जागृत करते हों। नाटकों के मंचन के साथ ही, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबंध लेखन से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।
विज्ञापन

दिन भर आयोजनों की रहेगी धूम
15 अगस्त को प्रात: 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सामूहिक प्रार्थना का आयोजन। प्रात: 6.00 बजे से नगर व ग्रामीण क्षेेत्रों में प्रभातफेरी, प्रात: 8.00 बजे ध्वजारोहण, प्रात: 9.00 बजे से महात्मा गॉधी, श्री लाल बहादुर शास्त्री, सरदार भगत सिंह, श्री राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा (पीपल चैराहा) तथा जेल में, डा भीमराव आंबेडकर, राजा देवी बख्श, बाबू ईश्वरशरण, डा0 राजेन्द्र प्रसाद, डा राम मनोहर लोहिया, चौधरी चरण सिंह, शहीद स्वर्गीय द्वारिका सिंह, शहीद चन्द्रशेखर आजाद, स्वर्गीय बनवारी लाल वर्मा, स्वर्गीय राम प्यारे आर्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि गांधी पार्क में दी जायेगी। प्रात: 10.00 बजे मलिन बस्ती, शास्त्रीनगर तोपखाना व सिविल लाइन, पंतनगर में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रात: 9.30 से 11.00 बजे 2.5 किमी लम्बी दौड़ प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन विकास भवन से मोकलपुर तक किया जायेगा। प्रात: 10.30 से 11.30 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार वृक्षारोपण कार्यक्रम तहसील गोंडा, सैनिक कल्याण परिसर, जिला चिकित्सालय परिसर सहित लगभग डेढ़ दर्जन स्थानों पर वृक्षारोपण किया जायेगा। जिला अस्पताल में रोगियो को फल वितरित किये जायेंगे तथा 12.30 से दोपहर 2.00 बजे तक मार्च पास्ट निकाला जाएगा जो टामसन इण्टर कालेज से चलककर शास्त्री तिराहा, इनकैन चौराहा, मनोरंजन तिराहा, रामलीला मैदानड होते हुए टाउनहाल पर समाप्त किया जायेगा। सायं 3.00 बजे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा चित्र प्रदर्षनी का आयोजन तथा सांय 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक टाउन हाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed