फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Independence Day will begin with a deepdan

दीपदान के साथ स्वतंत्रता दिवस का होगा आगाज

Tue, 13 Aug 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Independence Day will begin with a deepdan
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने बताया कि 14 अगस्त को सांय 7.00 बजे सागर तालाब पर दीपदान किया जाएगा। रात्रि 8 बजे टाउन हॉल में मुशायरा/स्थानीय कवियों एवं शायरों द्वारा आयोजित किया जाएगा। 15 अगस्त को प्रात: 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सामूहिक प्रार्थना का आयोजन।
विज्ञापन

प्रात: 6.00 बजे से नगर व ग्रामीण क्षेेत्रों में प्रभातफेरी, प्रात: 8.00 बजे ध्वजारोहण, प्रात: 9.00 बजे से महात्मा गांधी, श्री लाल बहादुर शास्त्री, सरदार भगत सिंह, श्री राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा (पीपल चैराहा) तथा जेल में, डा भीमराव आंबेडकर, राजा देवी बख्श, बाबू ईश्वरशरण, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. राम मनोहर लोहिया, चौधरी चरण सिंह, शहीद स्वर्गीय द्वारिका सिंह, शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्वर्गीय बनवारी लाल वर्मा, स्वर्गीय राम प्यारे आर्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि गांधी पार्क में दी जायेगी। प्रात: 10.00 बजे मलिन बस्ती, शास्त्रीनगर तोपखाना व सिविल लाइन, पंतनगर में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed