फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   incrochment

अतिक्रमण के दायरे में आए 47 भवन स्वामियों को नोटिस

Sat, 28 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
incrochment
गोंडा। शहर के मंडेनाला से लेकर आंबेडकर चौराहे तक अतिक्रमण के दायरे में आए पूर्व मंत्री समेत 47 भवन स्वामियों को नगर पालिका परिषद ने नोटिस भेजी है। नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण के दायरे में आए भवन स्वामियों को बैनामा के कागजात समेत 30 मई को तलब किया है। जांच में अवैध निर्माण पाए जाने पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के भवन को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे अभियान के दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर क्रांति उपवन से लेकर आंबेडकर चौराहे तक नगर पालिका परिषद व लोक निर्माण विभाग की टीम ने कांपलेक्स, दुकानें, बैंक, पेट्रोलपंप समेत 47 भवन को चिन्हांकन कर सूची तैयार की है। सभी अतिक्रमण के दायरे में पाए गए हैं। इनके भवन ध्वस्त करने की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने 47 भवन स्वामियों को नोटिस भेजी है। जिसमें 30 मई को भवन स्वामियों को भवन के बैनामा के कागजात समेत तलब किया है। जांच के दौरान अवैध निर्माण पाए जाने पर बुलडोजर चलाकर सभी के भवन ध्वस्त कर दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed