फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   incroachment

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, वकील पर हमला

Sun, 12 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
incroachment
करनैलगंज (गोंडा)। कोर्ट के आदेश पर रास्ते की भूमि खाली कराने पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता के ऊपर हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना करनैलगंज कस्बे से जुड़ी है। स्टेशन रोड पर संस्कृत पाठशाला के बगल रास्ते की भूमि पर कुछ लोगों का काफी पुराना मकान बना है। जिसे रास्ता बताकर मकानों को अतिक्रमण करार दिया गया। वाद उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर चल रहा था। न्यायालय से पारित अतिक्रमण हटाने के आदेश का अनुपालन कराने शनिवार की शाम मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासन की टीम ने जैसे जेसीबी से अतिक्रमण हटवाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ लोग विवाद करने लगे। भीड़ में से कुछ लोगों ने ग्राम पारा निवासी तहसील के अधिवक्ता हृदय नारायन मिश्र पर हमला कर दिया। अधिवक्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि कुछ लोगों ने उनके ऊपर जान लेवा हमला कर दिया, वह घायल हो गए। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों पर हमले से अधिवक्ताओं में आक्रोश
करनैलगंज (गोंडा)। सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन के साथ गए अधिवक्ता पर हमले को लेकर अधिवक्ता संघ ने आक्रोश व्यक्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

शनिवार शाम को नगर के स्टेशन रोड पर उप जिलाधिकारी न्यायालय से अतिक्रमण हटवाने के आदेश का अनुपालन कराने गए तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों के साथ-साथ तहसील के अधिवक्ता हृदय नारायण मिश्रा व अरविंद शुक्ला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। हमले में अधिवक्ता के घायल होने से साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश फैला हुआ है। अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने बताया कि कुछ लोग कीमती भूमि पर कब्जा करना चाह रहे हैं। इसका विरोध अधिवक्ता कर रहे हैं। कहा कि यदि हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed