{"_id":"5e135f2f8ebc3e880e396832","slug":"inauguration-of-seventh-economic-social-survey-gonda-news-lko501520044","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण का आगाज
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सातवें सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने हारीपुर जनसेवा केन्द्र पर पहुंचकर सर्वे का औपचारिक शुभारंभ किया।
बताते चलें कि सातवें आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य कॉमन सर्विस सेंटरों के जरिए आगामी साढ़े तीन माह में पूरा किया जाएगा। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशन में जिले के 326 सीएससी सेंटरों को सर्वे कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य जनपद की सभी 1054 ग्राम पंचायतों में मोबाइल एप के जरिए किया जाएगा, जिसमें आर्थिक गतिविधियों की संपूर्ण सूचनाएं फीड की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सातवें आर्थिक सर्वेक्षण का उद्देश्य गांवों में संचालित हो रही आर्थिक गतिविधियों की मौजूदा स्थिति की जानकारी तथा उसके अनुरूप गांवों में विकास की गतिविधियों की रूपरेखा तय करने व योजनाओं आदि को लागू करने के बारेे में सरकार द्वारा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य सीएससी संचालकों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि सातवें आर्थिक सर्वेक्षण में अपना सहयोग प्रदान करें जिससे सर्वेक्षण का कार्य समय पर पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
सर्वेक्षण के शुभारंभ के मौके पर अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, डीपीएम प्रदीप मिश्र, सीएससी जिला प्रबंधक अभय श्रीवास्तव एवं सुनील तिवारी तथा कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालक व अन्य उपस्थित रहे।