फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inauguration of beautification in Sagra pond, increased facilities

प्रेम की मिसाल सगरा तालाब में बढ़ी सुविधाएं

Tue, 28 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of beautification in Sagra pond, increased facilities
गोंडा। कई ऐतिहासिक क्षणों की मिसाल सगरा तालाब अब नए रूप में दिखेगा। प्रेम के साथ ही नारी सशक्तीकरण की मिसाल और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एतिहासिक क्षणों का गवाह सगरा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य हुआ। इसके लोकार्पण से शहर के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

सगरा तालाब में बोट, मछली घर, लाइट आदि व्यवस्थाओं के लोकार्पण में जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य लोग रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि अभी विकास के और कार्य होंगे।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, आयुक्त एसवीएस रंगाराव, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने सगरा तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सदर, आयुक्त, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने पैडल बोट चलाकर तालाब का अवलोकन किया। आयुक्त ने कहा कि पर्यटन, विकास व साफ-सफाई के लिए जन सहयोग जरूरी है। उन्होंने गोंडा शहर के ऐतिहासिक तालाब सगरा के जीर्णोद्धार के लिए किए प्रयासों के लिए संबंधित सभी को बधाई दी।
जिलाधिकारी, सीडीओ व मत्स्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसके आगे के जीर्णोद्धार के लिए जन सहयोग की अपील की। विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि जनपद गोंडा की धरोहर को बनाए रखना सभी का विशेष दायित्व है।
अध्यक्ष जिला पंचायत घनश्याम मिश्रा ने कहा कि सगरा तालाब व आसपास के क्षेत्र के जीर्णोद्धार व विकास की दृष्टि से जिला पंचायत से विशेष प्रयास किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ रुपये तक की धनराशि खर्च करने का प्रयास किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि गोंडा की धरोहर को संरक्षित रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा तथा सगरा तालाब के जीर्णोद्धार के लिए और बेहतर तरीके से कार्य किया जाएगा। कहा कि सगरा तालाब में आ रहे नाले के पानी को डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जायेगी।

इस शहर की धरोहर सगरा तालाब को और आधुनिक तरीकों से तैयार किया जाएगा। यह सगरा तालाब राजा देवीबख्श सिंह के पूर्वजों ने बनवाया था। सगरा ताल व राधाकुंड धरोहर के रूप में है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि सगरा तालाब को अभी और अच्छे स्तर पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed