{"_id":"f8b4cf052e2e661afd6a47934db42f06","slug":"in-the-case-of-dowry-death-case-registered-on-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या के मामले में चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में सोने की जंजीर व अंगूठी न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बारम गांव में 26 वर्षीय सुषमा का शव बंद कमरे में छत के कुंडे से लटकता हुआ पाया गया था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम पटियाला ग्रंट निवासी मृतका के पिता गुलाम ने बताया कि सुषमा के ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन व अंगूठी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
यह बात सुषमा ने कई बार मायके वालों को भी बताई थी। सामान न मिलने पर ही ससुरालीजनों ने सुषमा की हत्या की है। कोतवाल राज कुमार यादव ने बताया कि राम गुलाम की तहरीर पर मृतका के पति चेतराम, देवर अभिलाख, ननद मुन्नी देवी तथा ससुर राम फेरन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन