फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In Government schools will give education such as the convent school

सरकारी विद्यालयों में मिलेगी कान्वेंट जैसी शिक्षा

Sat, 11 Jul 2015 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 11 Jul 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन

बीआरसी परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खोले गये अंग्रेजी माध्यम के मॉडल स्कूल का शनिवार को राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि गोंडा जिले के स्कूलों में खाना बनाने का काम नहीं होगा, साथ ही बच्चों को और भी बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करनैलगंज का मॉडल स्कूल प्रदेश का सबसे अच्छा मॉडल स्कूल बनेगा। इसके लिए संसाधन मुहैया कराने के निर्देश बीएसए को दिए गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा दी जाएगी। बीएसए डॉ. फतेहबहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


समारोह को नगर पालिका अध्यक्ष शमीम अच्छन, मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक नागेंद्र मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार सिंह, रवि प्रताप सिंह, संतकुमार त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। गोविन्द श्रीवास्तव, मो. अहमद, आराधना जायसवाल, शिव अर्चन सिंह, दिलीप सिंह, रेनू, अल्पना पटेल, एकता श्रीवास्तव ने अपने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने बच्चों व शिक्षिकाओं की प्रस्तुति पर दो हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया। इस मौके पर एसडीएम वीके सिंह, ईओ बलबीर सिंह, बीईओ एके राय, अमरेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed