{"_id":"64c00b209f4f6e490c05fba6","slug":"in-chitnapur-20-got-gharauni-and-10-got-khatauni-gonda-news-c-100-1-slko1029-1630-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छिटनापुर में 20 को घरौनी तो 10 को मिली खतौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छिटनापुर में 20 को घरौनी तो 10 को मिली खतौनी
Tue, 25 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। हलधरमऊ ब्लाॅक की छह ग्राम पंचायतों में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंगलवार को चौपाल में जनसुनवाई करने के साथ ही विकास कार्यों की हकीकत परखी। छिटनापुर में 20 लोगों को घरौनी और 10 को वरासत कराकर खतौनी वितरित की। इसके साथ ही लापरवाही पर सोनहरा के लेखपाल को चेतावनी दी। कहा कि जनता की समस्याएं पंचायत स्तर के कर्मचारी नियमित रूप से निस्तारित करें। बरांव में डीएम ने पंचायत सचिवालय का शुभारंभ किया।
डीएम ने मंगलवार को छिटनापुर व सोनहरा के साथ ही सिकरी, गोनवा तथा बरांव में चौपाल लगाई। उन्होंनेे ग्रामीणों से सरकारी योजना एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में सिंचाई व्यवस्था, नहर, नलकूप, संचारी रोग, टीकाकरण, राशन वितरण, हर घर नल से जल, आंगनबाड़ी, वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन तथा छात्रवृत्ति आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतें मिलीं, जिसके निराकरण के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत बरांव के दो गांवों का सितंबर तक सर्वे कराकर सौभाग्य योजना से विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, उपजिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।