फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Improve power supply or else action will be taken: DM

बिजली आपूर्ति सुधारें वरना होगी कार्रवाई : डीएम

Tue, 11 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Improve power supply or else action will be taken: DM
बेलसर के अमदही गांव में ग्राम चौपाल को संबो​धित करतीं डीएम। - संवाद
गोंडा। जन समस्याओं के निस्तारण के साथ ही विभागों के कार्यों की हकीकत परखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बेलसर की छह पंचायतों में ग्राम चौपाल लगाई। हर गांव में बिजली की समस्या पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा- विभाग के अधिकारी आखिर कर क्या रहे हैं। उन्होंने एसडीओ व जेई को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि सुधार न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने गोड़वा, दुर्जनपुर, बदलेपुर, आदमपुर, अमदही तथा महादेवा गांव में चौपाल लगाई। ग्रामीणों से बात कर वहां हो रहे विकास कार्यों की हकीकत को जाना। जहां खामियां मिलीं उन्हें दुरूस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव में संपर्क मार्ग, विद्युत व्यवस्था, ग्राम निधि से कराए गए कार्य, सभी प्रकार की पेंशन, मनरेगा, समूह, आवास, नाली, खडंजा, चकरोड, तालाब, अवैध कब्जा, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न पेंशन संबंधी कार्यों का सत्यापन किया। डीएम ने विकास कार्योें की समीक्षा करते हुए हर गांव में विद्युत सप्लाई एवं पोल ठीक कराने, अवैध कब्जे खाली कराने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय, पात्र लाभार्थियों की पेंशन बनवाने व जो अन्य कार्य होने हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।
विज्ञापन

बेलसर के गोड़वा में लंबरदार पुरवा में रास्ते और विद्युत पोल की समस्या है। जलजीवन मिशन की कार्यदायी संस्था ने रास्ता खोदकर खराब कर दिया गया है। डीएम ने बीडओ को निर्देश दिया कि उसे संस्था द्वारा सही कराकर अवगत कराएं। ग्राम पंचायत आदमपुर, अमदही में ग्रामीणों ने डीएम ने बताया कि आंगनबाड़ी विभाग का राशन समय से नहीं बांटा जा रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीएम नेहा शर्मा ने जांच करके स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. रश्मि वर्मा, एसडीएम तरबगंज भारत भार्गव, सीओ संजय सिंह, तहसीलदार पुष्कर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed