फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Immersion of the goddess statues

देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

Sat, 24 Oct 2015 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
देवी प्रतिमाओं का गुरुवार व शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन किया गया। शुक्रवार देर रात तक हुए विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। नौ दिन तक चली पूजा आराधना के बाद गोंडा, मनकापुर व तरबगंज तहसील क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न तालाबों, पोखरों व नदियों में किया गया।
विज्ञापन


गोंडा नगर की प्रतिमाओं का विसर्जन सगरा ताल, खैैरा भवानी मंदिर के पोखरे में किया गया। कई प्रतिमाओं को सरयू करनैलगंज व अयोध्या में विसर्जित किया गया।

बालपुर में देवी प्रतिमाएं टेढ़ी नदी में विसर्जित की गई। यहां एक युवक की विसर्जन के दौरान डूब कर मौत हो गई। मसकनवां व मनकापुर क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन मनवर व बिसुही नदी में किया गया।
विज्ञापन


करनैलगंज तहसील क्षेत्र के कौड़िया बाजार, कटरा बाजार, दुबहा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों की प्रतिमाओं का विसर्जन करनैलगंज स्थित सरयू में शुक्रवार को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से रात दो बजे तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। करनैलगंज में संतोषी माता मंदिर पर प्रतिमाओं की आरती उतारी गई। इसके बाद जुलूस सरयू की तरफ कूच कर गया।


वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जुलूस विसर्जन के लिए डीएम अजय उपाध्याय, एसपी अनिल कुमार सिंह के साथ एसडीएम, सीओ समेत कई अधिकारी व पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed