फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   IG seizes four speeding cars

Gonda News: आईजी ने डग्गामारी कर रही चार कारों को किया सीज

Sat, 14 Mar 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
IG seizes four speeding cars
वाहनों की जांच करते आईजी।
गोंडा। रोडवेज बस अड्डे से करीब 500 मीटर दूर गुरुनानक चौक के पास शनिवार को आईजी अमित पाठक ने फिर सख्ती दिखाई। इस दौरान डग्गामारी कर अवैध तरीके से सवारी भर रही चार अर्टिगा कारों को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने शनिवार को खुद कमान संभाली।
विज्ञापन

टीम के साथ सड़क पर उतरे आईजी ने फोर्स की मौजूदगी में अवैध पार्किंग, बिना परमिट सवारी ढोने और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान सवारी भर रही चार अर्टिगा कारों को सीज कराया गया। इसके अलावा तीन सवारी बैठाकर चलने और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर छह बाइकों का भी चालान कर उन्हें सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

आईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि अवैध सवारी, स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। आईजी अमित पाठक पहले भी गुरुनानक चौक क्षेत्र में लापरवाही मिलने पर पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed