फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If the DM does not come out, then picketed on the doorstep of the chamber

डीएम के बाहर न निकलने से भड़के वकील, चैंबर की चौखठ पर धरना दिया

Wed, 20 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
If the DM does not come out, then picketed on the doorstep of the chamber
गोंडा। शाहजहांपुर में हुई वकील की हत्या के विरोध में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचें अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट की चौखट पर घंटो इंतजार करना पड़ा। जिलाधिकारी के चैंबर के सामने वकील ज्ञापन देने के लिए खड़े इंतजार करते रहे, लेकिन डीएम ने चैंबर से बाहर नहीं आए। जिससे नाराज वकीलों ने चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। बाहर निकलने वाले सभी दरवाजों पर वकीलों का कब्जा हो गया तथा डीएम मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन होश में आओ की नारेबाजी होने लगी।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अपील पर शाहजहांपुर में हुई अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात करनी चाही, लेकिन चैंबर में ही बैठे जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन लेने भेज दिया। वकील डीएम को ही ज्ञापन सौंपने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब घंटा भर बीतने के बाद भी डीएम के बाहर न आने से नाराज वकीलों ने वहीं धरना देकर जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। मामला बढ़ते देख पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया।

एसपी ने बड़ी ही सूझबूझ का परिचय देते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी से बात की तथा डीएम से भी बाहर आकर ज्ञापन लेने का निवेदन किया। जिसके बाद डीएम ने चैंबर से बाहर आकर वकीलों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed