{"_id":"27c5636e30ea8f3d52f1410c25f5355c","slug":"hurt-sp-leader-resignation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहत सपा नेता ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहत सपा नेता ने दिया इस्तीफा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासदों एवं सभासद प्रतिनिधि पर मुकदमे से आहत समाजवादी पार्टी के जिला सचिव ने पार्टी के पद एवं सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। जिला सचिव ने आरोप लगाया कि सपा राज में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता आहत हैं।
सपा के जिला सचिव शाहिद अली कुरैशी ने जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में कहा कि सपा के जिला सचिव एवं नगर पालिका परिषद रकाबगंज वार्ड के सभासद शुएबुद्दीन शुऐब, सपा पिछड़ा वर्ग के जिला महासचिव एवं मालवीय नगर के सभासद धर्मेंद्र कश्यप, आवास विकास द्वितीय के सभासद वेदप्रकाश शुक्ल बासू व सभासद मेवातियान के प्रतिनिधि मो. फिरोज के खिलाफ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया है।
इससे सभासदों व सूबे में सपा की छवि धूमिल हो रही है। शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि सभासदों के खिलाफ दर्ज मुकदमे से वह आहत हैं, इसलिए जिला सचिव पद एवं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां का कहना है कि शाहिद अली कुरैशी सूबे में सपा की सरकार के सत्तासीन होने पर पार्टी में शामिल हुए थे, मगर वह सपा में पदाधिकारी नहीं हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुरैशी का कोई इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है।