फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Humidity increased due to rain, power cut made us cry

Gonda News: बारिश के बाद उमस बढ़ी, बिजली कटौती ने रुलाया

Fri, 23 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to rain, power cut made us cry
गोंडा। जिले में मंगलवार को आई आंधी व बारिश ने इस कदर तबाही मचाई कि ग्रामीण इलाकों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार को धूप निकलने के बाद उमस बढ़ गई, जिससे लोग पसीने से तरबतर रहे। शुक्रवार शाम तक 50 से अधिक गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में जहां शहर में एसी, फ्रिज, कूलर चलने से बिजली की खपत बढ़ी है, वहीं गांवों में सिंचाई के लिए विद्युत मोटर चलने से ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। करीब एक महीने में जिले में 392 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। भले ही 24 से 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा किया जा रहा हो मगर उपभोक्ताओं को कई दिन तक बिजलीघरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राम नरेश सरोज ने बताया कि जिले के लगभग सभी गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर को 48 घंटे के भीतर बदले जाने का सख्त निर्देश दिया गया है। ओवरलोड की समस्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटियाथोक उपकेंद्र के तहत जमुनही हरदोपट्टी में लगा ट्रांसफार्मर 20 दिन में तीसरी बार जल गया। जिससे करीब पांच सौ की आबादी अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है। आरोप लगाया कि लाइनमैन से मिलीभगत कर गांव के कुछ लोग अवैध रूप से बिजली मोटर से सिंचाई करते हैं, जो केबल काटकर खेतों तक लाइन उतार देते हैं, जिससे कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर जल जाता है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।

महंगूपुर निवासी श्यामनाथ पांडेय ने उपखंड अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर के सामने विद्युत पोल लगा है, जिसमें बरसात में करंट उतर आता है। मंगलवार शाम उसकी दो वर्षीय पोती खेल रही थी। पोल के संपर्क में आने से उसे करंट का झटका लगा। अवर अभियंता गुड्डू यादव ने बताया कि मामला टाउन क्षेत्र की लाइन से जुड़ा है। जल्द ही पुरानी लाइन ठीक कराकर पोल बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed