फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   How will only five employees collect six crore tax?

Gonda News: सिर्फ पांच कर्मचारी कैसे वसूलेंगे छह करोड़ टैक्स

Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
How will only five employees collect six crore tax?
गोंडा। वित्तीय वर्ष पूरा होने में करीब 20 दिन बचे हैं और कर वसूली का लक्ष्य भारी-भरकम है। अब सवाल ये है कि इतने कम समय और कम स्टाफ में पालिका का वसूली अभियान कैसे पूरा होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका में गृहकर और जलकर के वसूली की जिम्मेदारी पांच कर्मचारियों पर है। यहां सात की जगह सिर्फ दो कर संग्रहकर्ता की ही तैनाती है। इससे वसूली का लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। पालिका प्रशासन को वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 5.81 करोड़ वसूली का लक्ष्य मिला है लेकिन वित्तीय वर्ष पूरा होने में कम समय बचा है। ऐसे में लक्ष्य पूरा कर पाना पालिका के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन




पालिका क्षेत्र में 2000 घरों की वसूली पर एक संग्रहकर्ता की तैनाती का नियम है मगर यहां सिर्फ दो ही तैनात हैं। शहर के 27 वार्डों के 32 मोहल्लों में 23000 हजार घर आबाद हैं। यानि यहां रहने वाले लोगों के घरों से कचरा भी निकलता है और पेयजल का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 23000 घरों पर औसतन 11 कर संग्रहकर्ता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा करने के लिए पालिका प्रशासन ने दो संग्रहकर्ताओं के साथ ही तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को लगाया है। प्रतिदिन वसूली के लिए निकलने वाले कर्मचारियों में एक कर्मचारी दिन में सिर्फ 10 से 15 घरों का ही टैक्स जमा करा पाते हैं। इससे टैक्स वसूली की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। वित्तीय वर्ष में लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद नहीं है।








पांच लोगों की टीम लगाई, पूरा करेंगे लक्ष्य

--कर संग्रहकर्ता समेत पांच लोगों की टीम वसूली के लिए लगाई गई है। 5.81 करोड़ वसूली का लक्ष्य है। उम्मीद है कि माह के अंतिम सप्ताह में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

--रत्नेश यादव, कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed