{"_id":"6a29ae526ccecab9ee0d07f0","slug":"house-enumeration-completed-in-khargupur-and-mankapur-gonda-news-c-100-1-gon1003-160092-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खरगूपुर और मनकापुर में पूरी हुई मकानों की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खरगूपुर और मनकापुर में पूरी हुई मकानों की गणना
Thu, 11 Jun 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जनगणना के प्रथम चरण के तहत जिले में मकानों की गणना का कार्य तेजी से चल रहा है। इस बीच खरगूपुर और मनकापुर नगर निकायों के सभी वार्डों में शत-प्रतिशत मकान गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले के करीब 3500 मकान सूची खंडों में भी प्रथम चरण का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। प्रशासन ने शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जनगणना विभाग के अनुसार प्रथम चरण में जिले को 6089 मकान सूची खंडों में विभाजित कर मकान गणना और सूचीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) की तैनाती की गई है। नगर निकायों, तहसीलों और अन्य क्षेत्रों को अलग-अलग चार्जों में बांटकर कार्य की निगरानी कराई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार जनगणना कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न मिलने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने नियमित मॉनीटरिंग शुरू की, जिससे प्रगति में सुधार हुआ है। प्रभारी जनगणना अधिकारी विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
खरगूपुर और मनकापुर नगर निकायों में सभी वार्डों का सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है। शेष मकान सूची खंडों में भी तेजी से गणना कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 जून तक प्रथम चरण की जनगणना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि निर्धारित अवधि के भीतर सभी 6089 मकान सूची खंडों का सर्वेक्षण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए।