{"_id":"6296542491908b62f90a0a4f","slug":"hospital-inspection-chc-gonda-news-lko633141080","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे चिकित्साधिकारी से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे चिकित्साधिकारी से अभद्रता
विज्ञापन
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना का निरीक्षण करने पहुंची टीम के साथ अभद्रता करने और सीएचसी से भगाने का आरोप लगाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमदयाल ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर वह टीम के साथ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने गए थे। मंगलवार की दोपहर 11.15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचे, जहां सीएचसी अधीक्षक सुमन मिश्रा नदारद मिलीं। अधीक्षक की कुर्सी पर एक व्यक्ति बैठा मिला। जिसने खुद को अधीक्षक का पति बताया।
चिकित्साधिकारी ने बताया कि अधीक्षक के पति विवेक ने उनके आने का कारण पूछा, जिस पर सीएमओ का आदेश पत्र दिखाया गया। निरीक्षण की बात सुनते वह भड़क गए, तथा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए टीम को सीएचसी से बाहर खदेड़ दिया। सीएचसी कर्मियों ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक के पति ही पूरा चार्ज संभालते हैं, जबकि कुछ साल पहले ही उन्हें सीएचसी से स्थानांतरित कर दिया गया था।
वहीं, चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम दयाल, फार्मासिस्ट अब्दुल खालिक व धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि वह सीएचसी पर नहीं थे, इस समय वह परास्नातक करने लखनऊ गए हैं। वहां कौन था यह मुझे मालूम नहीं।