फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,inspection,chc

अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे चिकित्साधिकारी से अभद्रता

Tue, 31 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
hospital,inspection,chc
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना का निरीक्षण करने पहुंची टीम के साथ अभद्रता करने और सीएचसी से भगाने का आरोप लगाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमदयाल ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर वह टीम के साथ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने गए थे। मंगलवार की दोपहर 11.15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचे, जहां सीएचसी अधीक्षक सुमन मिश्रा नदारद मिलीं। अधीक्षक की कुर्सी पर एक व्यक्ति बैठा मिला। जिसने खुद को अधीक्षक का पति बताया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी ने बताया कि अधीक्षक के पति विवेक ने उनके आने का कारण पूछा, जिस पर सीएमओ का आदेश पत्र दिखाया गया। निरीक्षण की बात सुनते वह भड़क गए, तथा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए टीम को सीएचसी से बाहर खदेड़ दिया। सीएचसी कर्मियों ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक के पति ही पूरा चार्ज संभालते हैं, जबकि कुछ साल पहले ही उन्हें सीएचसी से स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं, चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम दयाल, फार्मासिस्ट अब्दुल खालिक व धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि वह सीएचसी पर नहीं थे, इस समय वह परास्नातक करने लखनऊ गए हैं। वहां कौन था यह मुझे मालूम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed