फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, तीमारदारों का इमरजेंसी में हंगामा 18-37-28

Sun, 29 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
hospital
29द्दस्रड्डश्च18-गोंडा के जिला अस्पताल में हंगामे के बाद सीसी टीवी के कैद तस्वीरें। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों पर लापरवाही आरोप लगाकर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं अस्पताल में लगातार घटनाएं होने के बावजूद सुरक्षा के समुचित व्यवस्था न होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय में शुक्रवार-शनिवार की रात एक बार फिर तीमारदारों के हंगामे का वीडियो सामने आया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार देररात करीब 12 बजे एक मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा व गाली गलौज किया। हंगामे के दौरान अस्पताल में कोई भी सुरक्षा कर्मी उपस्थित नहीं रहा। घटना के थोड़ी देर बात सुरक्षाकर्मी व पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंच लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में आए दिन मरीजों के तीमारदारों व स्वास्थ्यकर्मियों के बीच झड़प व मारपीट के वारदात होते रहते हैं। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कोई व्यापक इंतजाम नहीं किए गए हैं। एक-दो पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई भी जाती है तो वह भी रैन बसेरे में आराम फरमाते रहते हैं। बताया कि अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी की मांग की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अस्पताल के इमरजेंसी में एक मरीज के साथ आए कुछ तीमारदारों ने हंगामा करने का प्रयास किया था, लेकिन डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed