फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,gonda,CORONA

जांच कराने वाला हर दसवां व्यक्ति मिल रहा कोरोना पॉजिटिव

Sat, 13 Aug 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hospital,gonda,CORONA
फोटो-4 गोंडा के जिला अस्पताल में बिना मास्क लगाए कोरोना जांच करवाती महिला। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराने वाला हर दसवां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर आने वाले मरीजों के कोरोना की जांच के लिए स्टाल लगाया गया है। इन दिनों अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। अस्पताल कर्मचारियों की माने तो हर रोज बुखार व अन्य लक्षणों वाले 40 से 50 लोगों का एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई जा रही है। जिसमें चार से पांच लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह से जांच कराने वाला हर दसवां मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहा है। सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। हालांकि सभी संक्रमितों में सामान्य लक्षण होने के कारण उन्हें कोविड अस्पतालों में भर्ती नहीं कराना पड़ रहा है। संक्रमित मरीज होम आइसोलेेशन में ही रहकर ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं लगा रहे मास्क
कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने के बावजूद लोग बेपरवाह बने हुए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन कोई मास्क में नहीं लगता है। यहां तक संभावित मरीज व जांच करने वाले कर्मचारी भी मास्क लगाना मुनासिब नहीं समझते। लोगों की बेपरवाही से संक्रमण बढ़ने की संभावना तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष को भी था कोरोना
कोरोना संक्रमण को हल्के में लेना लोगों को भारी पड़ सकता है। बीते दिनों दिवंगत हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र भी कोरोना संक्रमित होने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। एसजीपीजीआई के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि, मौत के कुछ घंटों पहले उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। डॉक्टरों की माने तो इस बार भले की कोरोना संक्रमण जानलेवा नहीं साबित हो रहा है, लेकिन गंभीर बीमारों व बुजुर्गों के लिए खतरा बन सकता है।

कोरोना जांच बढ़ाने के दिए निर्देश
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पर्चा काउंटर पर कम से कम सौ लोगों की जांच किए जाने के निर्देश हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की जरूरी डोज लगवाना अनिवार्य है। लोगों से अपील की जा रही है कि बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। कोरोना नियमों का पालन करें। डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed