फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,docter

आठ डॉक्टरों का तबादला, बदले में मिला सिर्फ एक

Fri, 08 Jul 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
hospital,docter
फोटो-2 गोंडा के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। डॉक्टरों की कमी मरीजों के सेहत पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। स्टाफ नर्सों के सहारे उनका इलाज हो रहा है। कई विभागों की खाली ओपीडी देखकर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल से आठ डॉक्टरों के तबादले के बदले एक सर्जन ने कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जहां एक ओर भीषण गर्मी की वजह से मरीजों की तादात बढ़ी है, वहीं कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की कुर्सी खाली हो गई। डॉक्टरों के कमी का खामियाजा भर्ती मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 65 मरीज भर्ती थे। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि तीन दिनों से कोई डॉक्टर मरीजों को देखने नहीं आया। डेंगू वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. इंदु बाला से शिकायत किया कि मरीज को सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। दो दिनों से कोई डॉक्टर देखने नहीं गया। अधीक्षक ने इमरजेंसी के डॉक्टर को मरीज की हालत देखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार कई भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ रही है, लेकिन डॉक्टरों की कमी से समुचित इलाज नहीं मिल रहा है।
कोई भी कार्यमुक्त नहीं, फिर भी व्यवस्था बेपटरी
जिला अस्पताल से आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया। उसके बदले जिला अस्पताल को सिर्फ एक सर्जन ही मिल सका। यदि डॉक्टरों के तबादले को देखा जाए तो कई विभाग बिल्कुल खाली हो गए, लेकिन उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इसके बाद भी कोई कार्य नहीं कर रहा है। जिला अस्पताल से डॉ. समीर गुप्ता, डॉ वीके गुप्ता, डॉ संजय शर्मा, डॉ पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. सुजीत मौर्य, डॉ. जमा, डॉ. जितेंद्र पांडेय तथा अजीत सिंह का तबादला गैरजनपद कर दिया गया। बदले में एक सर्जन डॉ. मो. शकील ने जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया। सीएमओ के अधीन 11 डॉक्टरों के तबादले के बदले तीन डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया है। अभी तक जिले से किसी भी डॉक्टर को कार्यमुक्त नहीं किया गया है, लेकिन चिकित्सक काम पर नहीं आ रहे हैं। इससे भी लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों के कमी के चलते मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। आठ डॉक्टरों के बदले सिर्फ एक डॉक्टर को जिला अस्पताल भेजा गया है। स्थानांतरित डॉक्टरों को जल्द ही कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। डॉ. इंदुबाला, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed