फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,chc,gonda,Covid

Gonda News: नए साल में मिलेंगे 16 कोविड अस्पताल

Sat, 31 Dec 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
hospital,chc,gonda,Covid
गोंडा के खरगूपुर सीएचसी में बना कोविड अस्पताल। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग के लिए साल 2023 में 16 नए कोविड अस्पतालों की सौगात मिल जाएगी। प्रत्येक सीएचसी पर लगभग 32 लाख की लागत से बीस बेड वाले कोविड अस्पताल का निर्माण पूरा हो चुका है। नए साल में यहां चिकित्सीय सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के पहली और दूसरी लहर में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से निपटने की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। कोविड एल-वन अस्पताल की तर्ज पर प्रत्येक सीएचसी पर बीस बेड का कोविड वार्ड बनकर तैयार हो गया है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि इन अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के सारे इंतजाम होंगे। प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई की पाइप लाइन पहुंचाई जाएगी तथा जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य महकमा कोरोना संक्रमण के नए वैरियंट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जरूरी मात्रा में दवाएं व मेडिकल उपकरण की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेन व बस के माध्यम से बाहर से आने वालों की जांच पर जोर दिया जा रहा है। सभी गांवों में निगरानी समितियों को सक्रिय कर सर्दी, जुकाम, बुखार व कोरोना लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार कर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर देने का निर्देश दिया गया है। निगरानी समिति के सदस्य बाहर से आने वालों को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश देने के संग ही उनके सेहत की जानकारी देंगे। लोगों से अपील जा रही है कि घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। अनावश्यक रुप से भीड़ का हिस्सा न बने। सर्दी, जुकाम बुुखार होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज बनेगा चुनौती
नए साल में कोरोनारोधी वैक्सीन की किल्लत से टीकाकरण प्रभावित होने की संभावना है। पिछले तीन महीनों से जिले में जरूरी मात्रा में कोरोना की वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। वहीं करीब साढ़े चार लाख लोग बूस्टर डोज से वंचित हैं। वैक्सीन की कमी के बीच टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर पाना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती साबित होगा।

चौथे दिन मिला कोरोना का नया केस
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों मरीजों की संख्या शून्य होने के बाद चौथे दिन शनिवार को कोरोना संक्रमण का नया केस सामने आया। विगत 28 दिसंबर को जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। चौथे दिन शनिवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर एक मरीज की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेज दिया गया। जिसके साथ सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या एक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed