{"_id":"63b07330844208290833b19f","slug":"hospital-award-gonda-kayakalp-gonda-news-lko66443145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला अस्पताल मंडल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला अस्पताल मंडल में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत एक बार फिर जिला महिला अस्पताल प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त कर देवीपाटन मंडल में अव्वल रहा। बेहतर देखदेख व चिकित्सीय सेवा देने के कारण महिला अस्पताल को लगातार पांचवीं बार कायाकल्प अवार्ड मिला। जिला अस्पताल को प्रदेश में 50 वां स्थान मिला।
शनिवार को जिला महिला अस्पताल के क्वालिटी प्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश चौधरी ने बताया कि प्रदेश के 127 जिला स्तरीय अस्पतालों के सर्वे में जिला महिला अस्पताल को 89.68 स्कोर के साथ 13 वां स्थान प्राप्त हुआ। देवीपाटन मंडल में पहला स्थान मिला। वर्ष 2018-19 से लगातार महिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिलता आ रहा है। अस्पताल को कायाकल्प के लिए 3.75 लाख रुपये मिलेगा। जिला अस्पताल को 79.60 स्कोर के साथ 50वां स्थान मिला। इसके लिए जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगा।
सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि जिला महिला अस्पताल को ये अवार्ड साफ-सफाई व्यवस्था, संक्रमण प्रतिरोधन व्यवस्था, मरीजों की देखभाल, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट, बायोमेडिकल बेस्ट मैनेेजमेंट तथा सामान्य प्रशासन सहित अन्य निर्धारित मानकों के परीक्षण के आधार पर दिया गया है। डॉ. सुवर्णा कुमार ने कहा कि जिला महिला अस्पताल में सुविधाओं को लेकर पूरे स्टाफ की ओर से लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। कायाकल्प अवार्ड मिलने पर डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ. शालू महेश, डॉ. सौम्या चौबे, प्रभात कुमार आदि ने खुशी जताई है।