फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Honoring 300 teachers who have done well

बेहतर कार्य करने वाले 300 शिक्षकों का सम्मान

Thu, 05 Sep 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Honoring 300 teachers who have done well
गोंडा में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर लौटे शिक्षक राजेश प्रताप सिंह को डीएम व सीडीओ सहित ? - फोटो : GONDA
गोंडा। शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक विकास में अव्वल रहे 51 परिषदीय स्कूलों के 300 शिक्षकों को सम्मानित किया। आयुक्त महेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल, सीडीओ आशीष कुमार ने शिक्षकों को अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र और माला पहना कर सम्मानित किया। आयुक्त ने शिक्षकों से अपील किया कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दें जिस पर उन्हे आगे चल कर गर्व हो सके। स्कूलों में शैक्षिक माहौल तैयार करने के तरीके बताए और जोर दिया कि दिमाग से ही नही दिल से शिक्षण कार्य करें।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि सरकार स्कूलों को हर तरह की सुविधा दे रही है अब परिणाम भी आने चाहिए। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने शिक्षकों की मेहनत को सराहा। कहा कि सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और इससे बडे़ बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि जो अच्छा कार्य कर रहे हैं वे और लोगों को प्रेरित करें। सीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि सम्मानित शिक्षक अन्य शिक्षकों के लिए मिसाल हैं, इसे बदलाव की बयार को से पूरे जिले में फैलाएं। सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने कहा कि समाज में शिक्षकों का अहम स्थान है, बेहतर कार्य करके लोगों का दिल जीतें।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि बेहतर कार्य करने शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र गुप्ता, आरपी सिंह, ममता सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश, सत्य प्रकाश, जिला समन्वयक राजेश सिंह, गणेश गुप्त, विनोद जायसवाल शामिल रहे, संचालन इरफान मुईन ने किया। हमने सीखा कार्यक्रम की टीम को शिक्षक राखाराम गुप्त के साथ सम्मानित किया गया और बाबा मेठिया पूर्व माध्यमिक स्कूल के सुनील आनंद ने बच्चों की तरफ से तैयार किए गए अखबार का विमोचन कराया। एचडीएफसी बैंक की ओर से स्मृति चिन्ह दिया गया। बैंक के प्रबंधक संतोष कुमार शुक्ल, लोन मैनेजर गोरव, उप प्रबंधक इमरान खान, मोहित श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य व राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित शिक्षकों का भी सम्मान
कार्यक्रम में लायंस क्लब ने जिले के पांच उन शिक्षकाें को अलग से सम्मानित किया। बेािक शिक्षा के रोल माड़ल माने जाने वाले राज्य पुरस्कार से सम्मानित रवि प्रताप सिंह, मनीष वर्मा, डा. राजेश प्रताप सिंह, नवाचर सम्मानों से सम्मानित सुनील आनंद और विभा चौधारी को सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष मनीष दूबे, अनिल अग्रवाल, सचिव दिलीप सिंह, निदेशक विवेक लोहिया, अरुण बसंल, दिनेश मिश्रा, धनश्याम कोहली ने शैक्षिक विकास के लिए क्लब की ओर से सम्मानित कराया।

सम्मान से गदगद शिक्षकों का संकल्प, बदलेंगे बच्चों की तकदीर
सम्मान से गदगद शिक्षकों ने उत्साह दिखा और सभी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के संकल्प के दोहराया। प्राइमरी स्कूल गौरा सिंहपुर के प्रधानाध्यापक मनोज पांडे ने कहाकि उनकी टीम बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सदा कार्य करती रहेगी। माडल स्कूल करनैलगंज के नागेन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहाकि बदलाव आया है अब बच्चों को आगे बढ़ने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। प्राइमरी स्कूल केशवपुर पहड़ावा की निहारिका सिंह ने भी कहाकि स्कूली शिक्षा में बदलाव लाया गया है। विभाग की ओर प्रोत्साहन के लिए सभी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed