{"_id":"a899675f7f999464c0b775e2f4cffdbc","slug":"holding-power-supply-fierce-advocate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल विद्युत आपूर्ति पर भड़के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल विद्युत आपूर्ति पर भड़के वकील
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला तहसील क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर वकीलों ने शनिवार को जमकर हंगामा काटा। तहसील परिसर में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम उतरौला को ज्ञापन सौंपकर रोस्टर के अनुसार 12 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की गई। वकीलों ने दो दिन के अंदर विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी है।
तहसील मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल विद्युत व्यवस्था से आक्रोशित वकीलों ने शनिवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी अनीसुल हसन ने कहा कि 12 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर होने के बावजूद तहसील मुख्यालय पर मात्र छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति और भी खराब है। भारी विद्युत कटौती के चलते भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कारोबार चौपट हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद वकीलों ने एसडीएम उतरौला राम हर्ष मौर्य को ज्ञापन सौंपकर रोस्टर के अनुसार कम से कम 12 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि आपूर्ति में दो दिन के अंदर सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर इजहारुल हसन, सफी उल्लाह, केएन पांडेय, प्रेमचंद, श्याम सुंदर, खलील खां व हरिकिशोर आदि तमाम वकील मौजूद रहे।