फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Holding mass replication, examination room Seas

सामूहिक नकल पकड़ी, परीक्षा कक्ष सीज

Fri, 26 Feb 2016 10:56 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Holding mass replication, examination room Seas
जिले में हो रही बोर्ड परीक्षा में नकल चरम पर है। एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने शुक्रवार को सुबह पहली पाली में रामनगर तरहर के श्री महादेव इंटर कॉलेज में एक कक्ष में सामूहिक नकल पकड़ी। उन्होंने मौके पर ही परीक्षा कक्ष को सीज कर दिया। एसडीएम ने डीआईओएस को रिपोर्ट भेज कर कॉलेज के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। हाईस्कूल के गणित विषय में शुक्रवार को 9228 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में जिला प्रशासन डाल-डाल तो नकल माफिया पात-पात चल रहे हैं। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के  दावे की हवा निकल गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा थी। एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने तहसील क्षेत्र के रामनगर तरहर गांव के पास श्री महादेव इंटर कॉलेज में छापा मारा। एसडीएम कॉलेज में परीक्षा की स्थिति देख दंग रह गये। कॉलेज के कमरा नंबर सात में सामूहिक नकल होते पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में पहुंचते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कॉलेज के कमरा नंबर सात में 22 परीक्षार्थी बैठे थे, जिन्हें सामूहिक रूप से नकल कराई जा रही थी।

एसडीएम अविनाश कुमार ने सभी परीक्षार्थियों के कॉपी का मिलान किया तो सब में एक जैसा उत्तर लिखा पाया गया। इसके अलावा उन्होंने तीन परीक्षार्थियों से प्रश्नों का उत्तर पूछा, जिस पर वह कुछ नहीं बता सकीं।

इस पर उन्होंने सभी परीक्षार्थियों की कॉपी को लेकर उन्हें बी कॉपी उपलब्ध करवाने के साथ परीक्षा कक्ष को सीज कर दिया। इस मामले में उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक को हटाने के लिए डीआईओएस को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही दोनों जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा उन्होंने केपी मेमोरियल इंटर कॉलेज व स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में भी छापेमारी की, लेकिन वहां कोई गड़बड़ी नही मिली। इस बाबत एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने बताया कि सामूहिक नकल कराए जाने के मामले में कार्रवाई के लिए डीआईओएस को रिपोर्ट भेज कर निर्देश दिया गया है।

बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया की मनमानी चरम पर है। इस बात से परीक्षा के समय खुद जिला विद्यालय निरीक्षक बीके दूबे भी रूबरू हुए। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल परीक्षा में डीआईओएस वीरेंद्र कुमार दूबे ने भोपतपुर के दुर्गा इंटर कॉलेज में छापा मारा।

इस दौरान एक  कक्ष निरीक्षक नकल कराता पकड़ा गया। इस पर डीआईओएस ने उसे तत्काल कॉलेज के निरीक्षण कार्य से हटा दिया। इस मामले में उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षक के नकल कराने में केंद्र व्यवस्थापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वहीं डीआईओएस ने बताया कि करनैलगंज क्षेत्र में कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया।  उधर, मनकापुरक्षेत्र के एपी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के तीन छात्र नकल करते पकड़े गये।


शुक्रवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विज्ञान विषय की परीक्षा थी। कॉलेज में चेकिंग के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अवध शरण मिश्र ने तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा। उन्होंने सभी कापी सील कर उन्हें बी कापी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed