{"_id":"d2a6b4c804cc5a2e1341ed1634fbf691","slug":"hold-blueprint-drawn-tournaments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिताएं कराने का खींचा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिताएं कराने का खींचा खाका
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औचक निरीक्षण में बिना सूचना के स्कूलों से लापता रहने वाले शिक्षकों को बख्शा नहीं जागा। शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बच्चों को शिक्षण के साथ-साथ खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए सभी प्रधानाचार्य नियमति प्रेरित करें।
स्कूलों में खेल गतिविधियां कराने के लिए प्रधानाचार्यों व गेम्स टीचर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये बातें डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने सोमवार को एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार में जनपद के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों व गेम्स टीचर्स के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि शासकीय, अशासकीय व वित्तविहीन स्कूलों का संचालन प्रात: आठ बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाए। अलग-अलग समय में स्कूलों का संचालन कदापि न किया जाए। सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य 50-50 छायादार व फलदार वृक्षों का पौधरोपण कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीआईओएस के निर्देश पर जनपदीय क्रीड़ा के जिला सचिव माहेम्मद सुहैल और कोषाध्यक्ष व एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी ने खेलों की समय-सारिणी घोषित कर दी है।
विज्ञापन
एमपीपी इंटर कॉलेज में छह अगस्त को जनपद स्तरीय और आठ अगस्त को मंडल स्तरीय फुटबाल मैच का आयोजन किया जाएगा। वीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार में सात, आठ व नौ अक्तूबर को जनपद स्तरीय और बहराइच में 15, 16 व 17 अक्तूबर को मंडल स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज पचपेड़वा में 19 अगस्त को कबड्डी, डीएवी इंटर कॉलेज में 31 अगस्त व एक सितंबर को जनपद स्तरीय एवं चार व पांच सितंबर को मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता और गर्ल्स इंटर कॉलेज में आठ व नौ सितंबर को जनपद एवं 17 व 18 सितंबर को मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मौजूद प्रधानाचार्यों व खेल शिक्षकों को डीआईओएस ने शिक्षण के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराने की सलाह दी जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास संभव हो सके। इस अवसर पर विनय मोहन तिवारी, मुस्तकीम खान व रश्मि सिंह सहित प्रधानाचार्य एवं खेल शिक्षक मौजूद रहे।