फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hockey tournament will start tomorrow

कल शुरू होगा हॉकी टूर्नामेंट

Mon, 11 Jan 2016 11:50 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hockey tournament will start tomorrow
महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का काउंट डाउन शुरू हो गया है। एमएलके महाविद्यालय के हॉकी फील्ड पर टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन 13 जनवरी को बलरामपुर राज परिवार के युवराज जयेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया जाएगा। टूर्नामेंट में देश की 15 नामचीन टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को एमएलके महाविद्यालय सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए टूर्नामेंट के सचिव व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट बलरामपुर रियासत के तत्कालीन महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपने पिता महाराजा सर भवगती प्रसाद सिंह की स्मृति में वर्ष 1938 में शुरू किया था।
विज्ञापन


जमींदारी उन्मूलन के पूर्व तक टूर्नामेंट राज परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा था। वर्ष 1968 के बाद टूर्नामेंट के आयोजन का दायित्व एमएलके महाविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया गया। तब से लेकर आज तक महाविद्यालय प्रशासन नगरवासियों के सहयोग से टूर्नामेंट के आयोजन का दायित्व सफलतापूर्वक निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में मेजर ध्यानचंद, केडी सिंह बाबू एवं अशोक कुमार समेत तमाम ओलंपिक खिलाड़ी जौहर दिखा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार, उप विजेता टीम को 31 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाता है।

सचिव ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में गत वर्ष की विजेता एमपी अकाडमी भोपाल, उप विजेता साईं लखनऊ, एसबीआई भोपाल, एसटीसी सुंदरगढ़ उड़ीसा, ईएमई जालंधर, साईं बरेली, पंजाब एवं सिंध बैंक बिजनौर, एनईआर गोरखपुर, डीएलडब्लू वाराणसी, एनसीआर वर्कशाप झांसी, उत्तराखंड हॉकी काशीपुर, मुरादाबाद हॉकी मुरादाबाद, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, सीडीए बलरामपुर एवं सिग्नल कोर जालंधर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

प्रेस वार्ता के बाद आयोजन समिति के सदस्यों ने हॉकी फील्ड का निरीक्षण कर फील्ड की तैयारियों का जायजा लिया। फील्ड में व्याप्त कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश देते हुए उद्घाटन से पूर्व फील्ड पूरी तरह तैयार करने की बात कही।


इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव व टूर्नामेंट के अध्यक्ष कर्नल आरएस भंडारी, उपाध्यक्ष बीके सिंह, आयोजन समिति के सचिव एपी अग्रवाल, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. एम अंसारी, डॉ. आरके सिंह गब्बू, आजाद सिंह, शाबान अली एवं मोहम्मद शफीक समेत तमाम सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed