फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   History sheeter's property worth Rs 1.84 crore attached

हिस्ट्रीशीटर की 1.84 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
History sheeter's property worth Rs 1.84 crore attached
गोंडा। नवाबगंज क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व जिला पंचायत सदस्य इंदल यादव की एक करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति रविवार को पुलिस-प्रशासन ने कुर्क कर ली।
विज्ञापन

एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह की अगुवाई में रविवार को सीओ संसार सिंह राठी, तहसीलदार पैगाम हैदर, थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ इंदल यादव के पैतृक गांव दुर्गागंज माझा में पहुंचकर डुग्गी मुनादी करते हुए उसकी कृषि भूमि पर लाल झंडा लगाकर कुर्की की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गागंज माझा में इंदल ने 42 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा 53 लाख रुपये कीमत की पैतृक भूमि तथा उसकी मां मालती देवी की 38 लाख रुपये कीमत की भूमि कुर्क की गई है। कुर्क की गई कुल कृषि भूमि की कीमत एक करोड़ 33 लाख रुपये है। इसके अलावा दुल्लापुर गांव में अयोध्या रोड स्थित 50 लाख रुपये कीमत का मकान, इंदल के बैंक खाते में जमा 91,186 रुपये व एक बाइक समेत कुल एक करोड़ 84 लाख 71 हजार 186 रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि इंदल यादव अंतर जनपदीय अपराधी है। उसके खिलाफ गोंडा सहित कई जिलों के थानों में एक दर्जन से अधिक गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। बीते पंचायत चुनाव में नवाबगंज सीट से इंदल यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। चुनाव के कुछ समय बाद मनकापुर में इंदल की स्कार्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। इस पर इंदल यादव सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके कुछ दिन बाद मुखबिरी के शक में उसने तुरकौली गांव निवासी गुड्डू यादव को जमकर पीटा था। हालांकि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में इंदल यादव इन दिनों जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed