फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   History and English books were not available, the first session exam was conducted

Gonda News: इतिहास व अंग्रेजी की किताबें मिली नहीं, हो गई पहली सत्र परीक्षा

Thu, 04 Sep 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
History and English books were not available, the first session exam was conducted
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बीते 27 अगस्त से एक सितंबर तक पहली सत्र परीक्षा हो गई। इसके बावजूद शत-प्रतिशत बच्चों को अब तक कोर्स की सभी किताबें नहीं मिल पाई हैं। आलम यह है कि इतिहास व अंग्रेजी की किताब पढ़े बिना ही बच्चों से पहली सत्र परीक्षा ले ली गई। जबकि सरकार की ओर से बच्चों की पढ़ाई व समय से किताबें उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिले के सभी 17 शिक्षा क्षेत्रों में कक्षा एक से आठ तक के करीब तीन लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बीते 27 अगस्त से बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार बच्चों की पहली प्रथम सत्र परीक्षा करा दी गई। मगर शत-प्रतिशत बच्चों तक किताबें नहीं पहुंचीं। इतना ही नहीं, शिक्षकों की शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने मामले में गंभीरता से नहीं लिया। बिना किताब पढ़ाए ही बच्चों की अंग्रेजी व इतिहास विषय की सत्र परीक्षा ले ली गई। हालांकि शिक्षकों ने दावा किया कि पुरानी किताबों से ही जैसे-तैसे काम चलाया गया है।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि अधिकारियों को किताबों के वितरण में हुई लापरवाही की जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही विद्यालयों में शत-प्रतिशत किताबें पहुंचेंगी। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि सभी किताबें दे दी गई हैं। बीईओ से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र बेलसर : नहीं पहुंचीं अंग्रेजी व इतिहास की किताबें
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगरौली में 68 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां कुछ नए बच्चों ने भी नामांकन कराया है। मगर बच्चों के सापेक्ष किताबें उपलब्ध नहीं कराई गईं। बीईओ आरके सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद मौके की जांच की गई है। कक्षा आठ के बच्चों को अभी तक अंग्रेजी व इतिहास की किताबें नहीं मिलने की जानकारी मिली है। जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा क्षेत्र मुजेहना : आठवीं के बच्चों को नहीं मिली इतिहास की पुस्तक
कंपोजिट विद्यालय रेतवागाड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवचंद्र मौर्य ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा आठ के बच्चों को इतिहास की पुस्तक नहीं मिली हैं। विद्यालय में कक्षा आठ में 29 बच्चे पंजीकृत हैं। लंबे समय से किताबों की मांग की जा रही है। बीआरसी के कर्मचारियों का कहना है कि इतिहास की किताबें नहीं आईं हैं। इस वजह से मुहैया नहीं कराई जा सकीं।

शिक्षा क्षेत्र तरबगंज : बच्चों को अभी भी किताबों का इंतजार
प्राथमिक विद्यालय गभौरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में 61 बच्चे नामांकित हैं। इनमें से कक्षा एक व दो में नए नामांकित 12 बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं। इसके लिए अधिकारियों को जानकारी दी गई है। बीआरसी के कर्मचारियों का कहना है कि नए नामांकित बच्चों की स्कूल वार जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द किताबें दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed