{"_id":"d158a5c64e921a80fab5b60a135021e5","slug":"hindu-youth-corps-extracted-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली जागरूकता रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली जागरूकता रैली
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी ने हिंदू समाज को एकजुट कर एक सूत्र में पिरोने के लिए रविवार को पोर्टरगंज से जागरूकता रैली निकाली। इसके पूर्व बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों को जाति-पांति भूलकर गौ, गंगा व हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
फोरविसगंज चौराहे पर आयोजित हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय रहे। इसकी अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री बब्बू दुबे ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गौ, गंगा व हिंदुत्व को बचाने के लिए हम सबको जाति-पांति का भेदभाव भूलना होगा।
मीडिया प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि बैठक में सभी को हिंदुओं को जागरूक कर एकजुट करने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली, जो बेहड़ा चौबे पहुंचकर खत्म हो गई। रैली में शिवशंकर पांडेय, अनुपम शुक्ला, केशव ठक्कर, पंकज भटनागर, सागर ठक्कर, राजकुमार मौर्य, दिनेश शुक्ल, पिंकू कश्यप आदि शामिल हुए।