फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Highteck Panchayat Bhavan

नजीर बना आधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत भवन

Mon, 19 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Highteck Panchayat Bhavan
गोंडा में करनैलगंज के लालेमऊ पंचायत भवन में बना सेल्फी प्वाइंट। -संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। मन में कुछ करने का जज्बा हो तो संसाधन की कमी आड़े नहीं आती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालेमऊ के प्रधान राजकुमार ने। उन्होंने अपने प्रतिनिधि अवधेश सिंह राठौर की मदद से पंचायत भवन का ऐसा निर्माण कराया है, जो अन्य के लिए नजीर है। पंचायत भवन बनकर तैयार हो चुका है। बस लोकार्पण का इंतजार है।
विज्ञापन

विकास खंड करनैलगंज की ग्राम पंचायत लालेमऊ में लगभग 17 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बना पंचायत भवन अपने शानदार, सुंदर व सुसज्जित बनावट को लेकर आकर्षण व आसपास के गांवों में चर्चा का केंद्र बना है। पंचायत भवन में साज सज्जा व सेल्फी प्वाइंट सहित अन्य सभी अतिरिक्त व्यय मिलाकर करीब कुल 26 लाख रुपये तक का व्यय आया है। मॉडल पंचायत भवन को देखने के लिए लोग आते हैं और तारीफ करते हैं। पंचायत भवन के बड़े गेट से प्रवेश करते ही लंबी गैलरी व दोनों तरफ लगे रंग-बिरंगे झंडे व बड़े-बड़े गमले व फूल लोगों को सहजता से आकर्षित करते हैं। भवन के बगल ही आई लव लालेमऊ का लाइटिंग से शानदार सेल्फी प्वॉइंट लोगों का मन मोह रहा है। पांच दर्जन लोगों के बैठने के लिए पड़ी वीआईपी कुर्सियां, सामने राउंड में बनी मेज, छत पर लगे पंखे, लाइटें व दीवार पर लगा एयर कंडीशनर पूरे सभागार को अद्भुत बना रहा है। दीवार व छत पर साज सज्जा किसी वीवीआईपी सभागार से कम नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भवन में एक सभागार कक्ष, एक प्रधान कक्ष, एक सचिव कक्ष, एक पंचायत सहायक कार्यालय, दो अतिरिक्त कक्ष के साथ ही एक रेस्ट रूम, एक आगंतुक कक्ष, एक बरामदा बगल में व एक बरामदा सामने बना है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अत्याधुनिक शौचालय व स्नान घर हैं। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सभी कमरों में आवश्यकता अनुसार सोफे, बेड व कुर्सियां, मेज की भी व्यवस्था है। ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क वाई फाई, टीवी व वाटरकूलर लगाने की कवायद चल रही है। इसका निरीक्षण जिले की नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपना हो गया पूरा
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश सिंह राठौर का कहना है कि उनका सपना था कि उनका गांव जिले में अपना अलग स्थान बना सके। विकास कार्य के साथ ही इस पंचायत भवन के माध्यम से गांव की छवि अच्छी बनाने का एक प्रयास किया जा रहा है।

सबके लिए नजीर है पंचायत भवन
ब्लॉक का सबसे शानदार पंचायत भवन बन कर तैयार है। यह पंचायत भवन सभी भवनों में नंबर एक पर है। इससे सभी ग्राम पंचायतों को सीख लेनी चाहिए।-श्रीकांत तिवारी, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed