{"_id":"0bf6d6c3aa0740e23a7c1d7ab81c723a","slug":"high-alert-on-nepal-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया है। एसएसबी की दोनों वाहिनी ने सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियां भी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। डीएम ने एसपी से वार्ता कर सीमा क्षेत्र के आंतरिक हालात पर नजर रखने का निर्देश पुलिस व प्रशासन को दिया है।
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम प्रीति शुक्ला ने एसपी वीडी शुक्ल से नेपाल में भड़की हिंसा के मद्देनजर पूरे हालात पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों अफसरों ने एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता एवं सीओ तुलसीपुर एलडी भारती को सीमा क्षेत्र के गांवों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।
डीएम व एसपी ने दोनों अफसरों को एसएसबी के साथ तालमेल बनाकर सहयोग का निर्देश दिया। 50वीं वाहिनी के सह सेनानायक जनार्दन मिश्र ने बताया कि नेपाल के कपिलवस्तु जनपद के एसपी से लगातार संपर्क में हैं। नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए सीमा पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। एसएसबी 50वीं वाहिनी की सभी 13 चेक पोस्ट के कमांडरों को निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उप सेनानायक नौवीं वाहिनी एचके गुप्ता ने बताया कि सीमा की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। जवानों को निर्देश दिया है कि सीमा की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।