फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Health workers on fast in support of demands

Gonda News: मांगों के समर्थन में उपवास पर स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 12 Dec 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Health workers on fast in support of demands
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो सामने रख बेसिक हेल्थ वर्करों ने सीएमओ कार्यालय पर उपवास रखा। सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों के आंदोलन से टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोशिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न मांगो को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा। मुख्यमंत्री की फोटो सामने रख उपवास कर रहे कर्मियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और सीएमओ को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति करने, वेतन विसंगति दूर करने, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 7500 रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, प्रांतीय पदाधिकारियों को सचिवालय में प्रवेश करने के लिए पास जारी करने आदि विभिन्न मांगों को पुरजोर तरीके से रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्यकर्मियों के आंदोलन से जिले भर में टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य अभियान प्रभावित रहे। उपवास व धरने में जिलाध्यक्ष रामशेखर पांडेय, जिला मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह, गौरव श्रीवास्तव, आलोक पाठक, अरूण पांडेय समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed