फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   health,vaccination,CORONA

कोरोना के नए मामलों में कमी, ठीक होने वालों की बढ़ी तादात

Thu, 27 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
health,vaccination,CORONA
फोटो-26 गोंडा के छपिया सीएचसी पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। माह के अंतिम सप्ताह में नये संक्रमितों की अपेक्षा कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए लोगों की तादात में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में नए संक्रमितों की संख्या घटी है तो वहीं कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की तादात बढ़ी है। इस सप्ताह मंगलवार को आई रिपोर्ट में 34 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। 134 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए। बुधवार को 67 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जबकि 170 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

42 नये संक्रमित मिले, 114 स्वस्थ हुए
गुरुवार को आई 1,111 लोगों की जांच रिपोर्ट में 42 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 114 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 483 हो गई है। नये मिले कोरोना संक्रमितों में हल्के लक्षण बताए जा रहे हैं, जिससे उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 995 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण के नई गाइड लाइन के अनुसार एक सप्ताह में लोगों को स्वस्थ मानकर होम आइसोलेशन ओवर कर दिया जाता है। दोबारा कोरोना जांच नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना नियमों का सख्ती से करें पालन
कोरोना के मामले कम जरूर हो रहे हैं, लेकिन संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। लोग सावधानी बरतें। घरों से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। बुखार, खांसी और जुकाम होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग के हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करें। डॉ. राधेश्याम केसरी, सीएमओ

शिक्षकों को लगा वैक्सीन का बूस्टर डोज
ब्लॉक संसाधन केंद्र, मुजेहना में शिक्षकों को बूस्टर डोज लगाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जहां पर 166 शिक्षकों को कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई। अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को बीआरसी पर कैंप का आयोजन किया गया, जहां पर 166 शिक्षकों को कोविशील्ड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed