फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   health,hospatial

भीषण गर्मी ने बढ़ाई मरीजों की तादात, डॉक्टर दिखाने में छूटे पसीने

Tue, 12 Apr 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
health,hospatial
फोटो-17 गोंडा में जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मौसम के तल्ख होते तेवर से पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। धूप की बढ़ती तपिश व गर्मी के तल्ख तेवर से अस्पतालों में हीट स्ट्रोक व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। ओपीडी में जुटने वाली मरीजों की भीड़ से डॉक्टरों को दिखाने और काउंटर से दवा पाने में मरीजों व तीमारदारों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने के लिए 1230 मरीजों ने पर्चा कटवाया। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित भर्ती मरीजों की संख्या 42 तक पहुंच गयी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही ओपीडी पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगने लगी थी। मरीजों की तादात बढ़ने के कारण पर्चा कटवाने में मरीजों को घंटों लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन कक्ष, बाल रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। मनकापुर से आई राजकली ने बताया कि सुबह आठ बजे से अस्पताल पहुंच गई थीं, लेकिन दस बजे तक डॉक्टर तक नहीं पहुंच पाई। इंजेक्शन कक्ष तथा आर्थो ओपीडी के बाहर भी काफी तादात में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते लाइन में लगे दिखे। पर्चा काउंटर पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही ओपीडी में आने वाली मरीजों की औसतन संख्या का आंकड़ा भी 1200 से 1400 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

हौसला पस्त कर रही दवा काउंटर की लाइन
ओपीडी में डाक्टर को दिखाने के बाद भीषण गर्मी में दवा काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइन मरीजों का हौसला पस्त कर रही है। महिला और पुरुष दोनों ही खिड़कियों पर मरीजों की लंबी लाइन रहती है। इसके चलते गर्मी में पसीने से लथपथ होकर एक व्यक्ति को दवा लेने के लिए औसतन एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में लगने की परेशानी उठानी पड़ रही है। दवा लेने के लिए लाइन में लगे राजनारायन और कविता ने बताया कि बीते एक सप्ताह से जब भी दवा लेने आते हैं, यही स्थिति रहती है। ऐसे में गेस्ट्रो व उल्टी के मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल वार्ड फुल, कोविड वार्ड में भर्ती शुरू
गर्मी के कारण बढ़ी मरीजों की तादात से जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में उल्टी, दस्त डायरिया व अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित 42 मरीज भर्ती हैं। महिला मेडिकल वार्ड तथा पुरुष मेडिकल वार्ड के आलावा बगल गैलरी में मरीजों को भर्ती किया गया है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब कोविड वार्ड के खाली पड़े बेड पर डायरिया गेस्ट्रो से पीड़ितों की भर्ती शुरू कर दी है। फिजीशियन डॉ. समीर गुप्ता ने बताया कि मरीजों को गर्मी से बचाव तथा खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed