फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   health

स्वास्थ्य मेले में नहीं पहुंचे मरीज, सीएमओ ने जताई नाराज

Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
health
फोटो-16 गोंडा में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच, इलाज व दवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला खानापूर्ति तक सीमित रह गया। मेले में न तो समय से डॉक्टर पहुंच रहे और न ही मरीज इलाज कराने में दिलचस्पी रखते हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोपहर तक अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारियों के निरीक्षण में मरीज नदारद तथा केंद्र पर गंदगी पसरी मिली। सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने पीएचसी विशुनपुर वैरिया, पड़री कृपाल तथा बाबागंज का निरीक्षण किया। बाबागंज पीएचसी पर मरीजों के न मिलने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने से नाराजगी जताई। सीएमओ के निरीक्षण में प्रसव कक्ष व अन्य स्थानों पर गंदगी फैली मिली। वहां साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि आशाओं को निर्देशित करें कि जन आरोग्य मेले को लेकर गांवों में प्रचार-प्रसार करें। जिससे लोगों को मेले में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हो सके। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवाल, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र सिंह,डॉ. दीक्षा सिंह, डॉ. सुनील पासवान, स्टाफ नर्स अखिलेश शुक्ला ,अखिलेश सिंह, इंद्र कुमार आदि रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर के पकड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई गई। पीएचसी पर सन्नाटा पसरा रहा। देर तक कोई मरीज नहीं आया। इस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले में मरीजों का न आना यह दर्शाता है कि आरोग्य मेले की खानापूर्ति किया जा रहा है। गांवों में जनआरोग्य मेले के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक सतपाल सोनकर ,गौरीदत्त पांडेय, साधना सिंह, सौरभ तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed