{"_id":"627bf70217bac0076b26ef2b","slug":"health-gonda-news-lko6301503127","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर समेत 12 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर समेत 12 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सीएमओ ने कोविड व नियमित टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर डॉक्टर व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक समेत 12 स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोका। कोविड टीकाकरण की शिथिलता को लेकर अमर उजाला में ‘एक लाख बच्चे अभी तक कोविड सुरक्षा से दूर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।
बुधवार को टीकाकरण की समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले 12 लोगों का वेतन रोक जाने की कार्रवाई की। बता दें कि सीएमओ कई बार इन कर्मियों को टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाए जाने का निर्देश दे चुके हैं। समीक्षा बैठक में कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामशेखर पांडेय की ओर से एएनएम को वैक्सीन न उपलब्ध कराए जाने का मामला सामने आया। उनका वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस दी। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया।
बताया गया कि तीन दिन में जवाब न देने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। टीकाकरण में लापरवाही बरतने के मामले में इटियाथोक सीएचसी की चिकित्सक डॉ. दीक्षा सिंह, सीएचसी परसपुर के फार्मासिस्ट वारिल अली व स्टाफ नर्स सुनील कुमार, सीएचसी करनैलगंज के डेंटल हाईजिनिस्ट संजय राही, सीएचसी मुजेहना के फार्मासिस्ट हरिओम मिश्र व एसएन पांडेय, बेलसर सीएचसी के बीपीएम वीरेंद्र कुमार, नवाबगंज के सीएचओ पवन मौर्य, हलधरमऊ के बीएचडब्लू अजय सिंह, बभनजोत के बीपीएम सनोज मिश्र, वजीरगंज के सीएचओ विवेक ओझा पर कार्रवाई करते हुए इनका वेतन रोका गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर संबधित पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।