{"_id":"630a6369e5ee390c003ccf9e","slug":"health-chc-docter-gonda-news-lko6455472173","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति रजिस्टर पर अजीबोगरीब नोटिस पर भड़कीं डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति रजिस्टर पर अजीबोगरीब नोटिस पर भड़कीं डॉक्टर
विज्ञापन
फोटो-14 गोंडा के मनकापुर सीएचसी पर उपस्थित रजिस्टर में डॉक्टर की ओर से लगाया नोटिस। -संवाद
- फोटो : GONDA
मनकापुर(गोंडा)। ‘जिस जीव ने दोपहर में ए (गैरहाजिरी) लगाई है, वह हिम्मत करके पूरा कॉलम ए कर दें अन्यथा मनुष्य जाति से अपने को बाहर समझे’ ये नोटिस मनकापुर सीएचसी पर डॉक्टरों के उपस्थित रजिस्टर में नत्थी मिली। यह अजीबोगरीब हरकत किसी बच्चे ने नहीं बल्कि सीएचसी की जिम्मेदार डॉक्टर ने किया।
सीएचसी मनकापुर में अधीक्षक व महिला चिकित्सक के विवाद का तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को देरी से सीएचसी पर पहुंचने पर उपस्थित रजिस्टर में अनुपस्थित लगा देख महिला चिकित्सक आग बबूला हो गईं। मरीजों के सामने ही अधीक्षक को खरी खोटी सुनाकर धमकाने लगी। उपस्थित रजिस्टर में अजीबोगरीब नोटिस लिखकर नत्थी कर दी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीके भास्कर ने बताया कि उपस्थिति रजिस्टर में क्रमांक 12 पर डॉ. सुषमा त्रिवेदी का नाम था। सीएचसी पर करीब नौ बजे डॉक्टर के पहुंचने पर उनके क्रमांक के सामने ए अनुपस्थित लिखा था। इस पर नाराजगी जताते हुए कागज के टुकड़ों पर अजीबोगरीब नोटिस लिखकर नत्थी कर दी।
विज्ञापन
जबकि महिला चिकित्सक सुषमा त्रिवेदी ने बताया कि किसी ने उनके कक्ष की बिजली कटवा दी, तथा उनका हस्ताक्षर बना होने के बावजूद उसके ऊपर ए लिख दिया। लगातार उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने न उनके क्रमांक के सामने अनुपस्थित लिखा है, न ही कमरे की बिजली काटी गई है, सभी आरोप निराधार है। डॉक्टर की ओर से की गई हरकत कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। (संवाद)