फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haryana's wrestlers dominated on the first day

Gonda News: पहले दिन रहा हरियाणा के पहलवानों का दबदबा

Sun, 16 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana's wrestlers dominated on the first day
नंदिनीनगर स्पोर्ट स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता में भिड़तीं महिला पहलवान। - संवाद
गोंडा। नंदिनीनगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप व अंडर-17 बालक बालिका नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। पहले दिन दोनो वर्गों में हरियाणा के महिला-पुरुष पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

पहले दिन महिलाओं के ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती के 50 किलो भार वर्ग में हरियाणा की हमर कुमारी ने गोल्ड, हरियाणा की स्वीटी ने सिल्वर, महाराष्ट्र की कल्यानी व यूपी की दिव्या तोमर ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो भारवर्ग में हरियाणा की ज्योति ने गोल्ड, हरियाणा की पिंकी ने सिल्वर, दिल्ली की इशिका व उत्तराखंड की प्रियंका सिकरवार ने कांस्य पदक जीता। 68 किलो भारवर्ग में हरियाणा की अंजू ने गोल्ड, दिल्ली की मानसी ने सिल्वर, हरियाणा की नविता व हरियाणा की शैफाली ने कांस्य पदक जीता। 76 किलो भार वर्ग में हरियाणा की मंजू ने गोल्ड, हरियाणा की वंदना ने सिल्वर तथा राजस्थान की राजश्री ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

पुरुष के अंडर-17 के 71 किलो भारवर्ग में हरियाणा के नरेंद्र ने गोल्ड, महाराष्ट्र के आदर्श ने सिल्वर, यूपी के अश्वनी यादव व पंजाब के मोहम्मद सहबाज ने कांस्य पदक जीता। 80 किलो भारवर्ग में हरियाणा के साहिल दलाल ने गोल्ड, पंजाब के रिशभ जाखड़ ने सिल्वर, महाराष्ट्र के श्रेयास व बिहार के प्रिंस यादव ने कांस्य पदक जीता। 92 किलो भारवर्ग में हरियाणा के रामघन ने गोल्ड, पंजाब के सनी ने सिल्वर, उत्तराखंड के हर्षित कुमार मिश्रा व हिमाचल प्रदेश के अर्शदीप सिंह अटवाल ने कांस्य पदक जीता। 110 किलो भारवर्ग में पंजाब के जसपूरन सिंह ने गोल्ड, दिल्ली के रौनक ने सिल्वर, यूपी के उत्तम राना व हरियाणा के अनुज ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के विशाल ने गोल्ड, दिल्ली के चिराग ने सिल्वर, हरियाणा के अभिषेक व मध्यप्रदेश के पवन ने कांस्य पदक जीता। 45 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के सुजीत ने गोल्ड, यूपी के अभिषेक ने सिल्वर, दिल्ली के प्रांजल व हरियाणा के दिपांशु ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो भारवर्ग में सेना के नरसिंह ने गोल्ड, राजस्थान के अनुज ने सिल्वर, यूपी के जयबीर व दिल्ली के अंकुश ने कांस्य पदक जीता। विजयी पहलवानों को सांसद बृजभूषण शरण सिंह, करन भूषण सिंह तथा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दुष्यंत शर्मा, आईडी नानावती, जय प्रकाश, एसपी देशवाल, रजनीश कुमार, प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह, डॉ. देवानंद तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed