फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haryana's dominance in wrestling competition

Gonda News: कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा

Mon, 08 Jun 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana's dominance in wrestling competition
कुश्ती में दांव दिखाते पहलवान।
नवाबगंज। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहीतीन दिवसीय अंडर-17 ओपन रैंकिंग राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन हरियाणा के पहलवानों का दबदबा कायम है। प्रतियोगिता के पहले दिन फ्री स्टाइल और दूसरे दिन ग्रीको रोमन शैली के मुकाबलों में हरियाणा ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। मेजबान उत्तर प्रदेश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों शैलियों में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रविवार को ग्रीको रोमन शैली के मुकाबले आयोजित किए गए। इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह तथा कैसरगंज से भाजपा सांसद व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में हरियाणा ने छह स्वर्ण, छह रजत और कई कांस्य पदक जीतकर 220 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश ने तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदकों के साथ 125 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया। दिल्ली 91 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। ग्रीको रोमन शैली में भी हरियाणा ने चार स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदकों के साथ 195 अंक पाकर पहला स्थान बरकरार रखा। उत्तर प्रदेश 137 अंकों के साथ दूसरे व महाराष्ट्र 94 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फ्री स्टाइल के पदक विजेता

45 किलो : हनुमंत राजेंद्र जाधव (महाराष्ट्र) स्वर्ण, केशव (हरियाणा) रजत, रुद्र रामचंद्र (महाराष्ट्र) व सैफ देशवाल (यूपी) कांस्य।

48 किलो : लक्ष्य (हरियाणा) स्वर्ण, तुंगापल्ली वेंकटेश (तेलंगाना) रजत, तनिष्क गिरी (मध्य प्रदेश) व उदित दांगी (हरियाणा) कांस्य।

51 किलो :शुभम (हरियाणा) स्वर्ण, श्रीकांत पोपट (महाराष्ट्र) रजत, अक्षित (हरियाणा) व मुकेश यादव (यूपी) कांस्य।

55 किलो : जितिन ढिल्लन (हरियाणा) स्वर्ण, हर्षवर्धन जाधव (महाराष्ट्र) रजत, आयुष (हरियाणा) व गोविंद (दिल्ली) कांस्य।

60 किलो :सितेंदर (हरियाणा) स्वर्ण, जितिन शर्मा (हरियाणा) रजत, अरुण व तनिष (दोनों हरियाणा) कांस्य।

65 किलो : मयंक (हरियाणा) स्वर्ण, कृष्ण (हरियाणा) रजत, निशांत (हरियाणा) व रोहित मान (दिल्ली) कांस्य।

71 किलो :सचिन (हरियाणा) स्वर्ण, रोहित (हरियाणा) रजत, दीपांशु व कपिल दहिया (दोनों हरियाणा) कांस्य।

80 किलो : दीपांशु खोखर (यूपी) स्वर्ण, शन्नी (दिल्ली) रजत, लव गुलिया (चंडीगढ़) व अजय (दिल्ली) कांस्य।

92 किलो : कार्तिक (यूपी) स्वर्ण, अभिमन्यु (हरियाणा) रजत, सुप्रीत व मुकुल दहिया (दोनों हरियाणा) कांस्य।

110 किलो : जय यादव (यूपी) स्वर्ण, वीर (हरियाणा) रजत, रुद्राक्ष (दिल्ली) व रोनित दहिया (हरियाणा) कांस्य।

-----------

ग्रीको रोमन शैली के पदक विजेता

45 किग्राः अनूप कुमार (झारखंड) स्वर्ण, शुभम (हरियाणा) रजत, पवन (पंजाब) व देव कटारिया (हरियाणा) कांस्य।

48 किग्राः अविनाश वीरू चेतक (महाराष्ट्र) स्वर्ण, अर्जुन (हरियाणा) रजत, लक्ष्य व मोनू (दोनों हरियाणा) कांस्य।

51 किग्राः विशाल पाल (यूपी) स्वर्ण, पृथ्वीराज जामदार (महाराष्ट्र) रजत, सुयश पाटिल (महाराष्ट्र) व राहुल (हरियाणा) कांस्य।

55 किग्राः योगेश (हरियाणा) स्वर्ण, अभिनव यादव (यूपी) रजत, योगेश (मध्य प्रदेश) व धीरज (महाराष्ट्र) कांस्य।

60 किग्राः प्रिंस नयन (यूपी) स्वर्ण, दिलावर सिंह (हरियाणा) रजत, नकुल (हरियाणा) व शिवम यादव (यूपी) कांस्य।

65 किग्राः ललित (दिल्ली) स्वर्ण, सत्यम (हरियाणा) रजत, अनिल यादव (राजस्थान) व कौशल दीपक (महाराष्ट्र) कांस्य।

71 किग्राः सूर्य वैष्णव (राजस्थान) स्वर्ण, अमन प्रीत सिंह (पंजाब) रजत, बिजेंद्र (दिल्ली) व सुखमान सिंह (पंजाब) कांस्य।

80 किग्राः अंशू (हरियाणा) स्वर्ण, विशाल (यूपी) रजत, अमित हजारीलाल गुर्जर (राजस्थान) व हितेश (हरियाणा) कांस्य।

92 किग्राः कार्तिक (यूपी) स्वर्ण, अनुज यादव (यूपी) रजत, हर्ष तोमर व सरजमाल (दोनों हरियाणा) कांस्य।

110 किग्राः हर्ष दलाल (हरियाणा) स्वर्ण, हार्दिक (हरियाणा) रजत, वंश हुड्डा (चंडीगढ़) व युवराज सिंह (पंजाब) कांस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed