फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haryana wrestlers dominated the first day

पहले दिन हरियाणा के पहलवानों का दबदबा

Thu, 25 Feb 2016 11:47 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana wrestlers dominated the first day
नंदिनीनगर के खेल मैदान में गुरुवार को जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में देश के 25 प्रदेशों से आए कुश्ती के सूरमाओं ने कुश्ती के ऐसे-करतब दिखाए कि लोगों को उंगली दांत तले दबाने के लिए मजबूर हो जाना पड़ा। नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन  कुल 9 मुकाबले हुए। जिसमें से देरशाम समाचार भेजे जाने तक महिला फ्री स्टाइल की तीन और पुरुष वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती का महज एक ही परिणाम आ सका। जिसमें फ्री स्टाइल की तीन और ग्रीको रोमन की एक कुश्ती में हरियाणा के पहलवानों का एकछत्र दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन


63 किलोग्राम भार वर्ग की महिला फ्री स्टाइल कुश्ती में जहां हरियाणा की मुनिया ने स्वर्ण पदक जीता तो वहीं महाराष्ट्रा की रेशमा ने रजत और भारतीय कुश्ती संघ की पूजा व हरियाणा की मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि 51 किलोग्राम भार वर्ग की महिला फ्री स्टाइल कुश्ती में हरियाणा की पिंकी को रजत पदक मिला।
विज्ञापन


वहीं महाराष्ट्र की नंदिनी ने रजत व भारतीय कुश्ती संघ की प्रीती व दिल्ली की पूजा ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही 44 किलोग्राम भारवर्ग की महिला फ्री स्टाइल कुश्ती में हरियाणा की सुजाता ने पहले स्थान पर अपना दबदबा कायम रखते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया तो तेलंगाना की अंजू ने दूसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। जबकि महराष्ट्र की अंकिता और भारतीय कुश्ती संघ की रेनू ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 50 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में हरियाणा के पहलवान रॉबिन ने पहले स्थान पर कब्जा जमाते हुए रजत पदक जीता।

जबकि मध्यप्रदेश के लोकेश दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक मिला। वहीं महाराष्ट्र के अनिल और कर्नाटक के अर्जुन ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता।


जबकि कुश्ती के पांच मुकाबलों का परिणाम समाचार भेजे जाने तक घोषित नहीं हो सका। इस दौरान हरियाणा टीम के कोच कुलदीप सिंह, चंडीगढ़ के कोच विजेन्द्र सिंह, मेरठ के कोच ललित कुमार, रेलवे टीम के कोच रिचपाल व सत्यदेव मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed